सीहोर। राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को आउटसोर्स एवं ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण वरवड़े को सौंपा.
संघ के पदाधिकारियों ने श्रिम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को ज्ञापन प्रेषित कर श्रम कानूनों के अनुरूप न्यूनतम वेतन, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, बोनस तथा मानदेय का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है.
ज्ञापन पत्र के माध्यम से जिले में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए बताया कि शासकीय विभागों और कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को महीनों तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता. जिससे उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों और मानसिक संताप का सामना करना पड़ रहा है. संघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश पुंज चौधरी ,अरविंद शर्मा संवाद प्रभारी रत्नेश शेव, जागृति ठाकुर, प्रकाश मालवीय, भूपेंद्र वर्मा, अंतर मीणा, मोहन मेवाडा, शुभम, हरीश राठौर का कहना है कि ठेकेदारों एजेंसियों को पाबंद कर Ÿ वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी और समय पर मानदेय का भुगतान कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाए.
