गुना: कैंट थाना क्षेत्र के मुहालपुर रोड स्थित सांई सिटी कॉलोनी में सोमवार रात करीब 8 बजे मामूली विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित पिता राकेश रजक के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी रामजीलाल रजक मौके से फरार है।जानकारी के अनुसार, मोहित रात में घर से आटा की बोरी लेने निकला था। रास्ते में कुछ दोस्तों के पास उसका रामजीलाल से मुंहवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर मोहित बाइक से भागने लगा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया। इसी दौरान मोहित की बाइक फिसलकर गिर गई। किशोर को गिरा देख आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।लहूलुहान हालत में मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मृतक की गमजदा माँ का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक दोनों में कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
