डॉक्टरो के अभाव में दम तोड़ रही देवसर की स्वास्थ्य व्यवस्था

देवसर: क्षेत्र के लगभग 40 से 50 ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी देवसर इन दिनों चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की ओपीडी होने के बावजूद अस्पताल की बड़ी जिम्मेदारी सीमित चिकित्सकीय स्टाफ के भरोसे संचालित हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीएमओ डॉ. सी.एल.सी. सिंह प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ पोस्टमार्टम, वहीं विभागीय कार्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। बढ़ते कार्यभार के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

सीएचसी में शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन , दंत चिकित्सक ,नेत्र रोग विशेषज्ञक जैसे महत्वपूर्ण विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं। इसके कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इससे समय और आर्थिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि देवसर क्षेत्र की आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल पदस्थापना आवश्यक है।

उनका मानना है कि पर्याप्त डॉक्टर और संसाधन उपलब्ध होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी हो सकती हैं। *तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के प्रयास से देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल के रूप में उन्नत किए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर स्वीकृत मिल चुकी है , अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, संसाधनों का विस्तार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता खुल सकता है।अब क्षेत्रवासियों की निगाहें शासन के फैसले पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल का जल्द उन्नयन होगा और वर्षों से चली आ रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर कर देवसर सहित आसपास के दर्जनों गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा ।

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लैपटॉप, चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

Tue Jun 30 , 2026
इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए. घटना का पता घर लौटने पर चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.अरिहंत रेसिडेंसी, भाटखेड़ी में रहने वाले 29 वर्षीय […]

You May Like