महेश्वर (खरगोन )महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान के चलते वायरल हुई मोनालिसा अब अपने घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं. मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म में ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए कास्ट कर लिया है. सनोज मिश्रा उनके गांव गए थे जहां मोनालिसा ने उनसे मिलने के बाद फिल्म साइन कर ली है.
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएगी. फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
