
भोपाल।मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में जिलेवार सदस्यता आंकड़े जारी किए गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 74 हजार युवाओं ने उज्जैन से सदस्यता ग्रहण की, जबकि भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने जुड़ाव दर्ज कराया। यह सदस्यता ऑनलाइन प्रक्रिया से शासकीय दस्तावेजों के आधार पर 50 रुपये शुल्क के साथ हुई। प्रदेशभर में 15 लाख युवाओं ने प्रक्रिया में भाग लिया और अपनी पसंद के छह उम्मीदवारों को वोट दिया। स्क्रूटनी पूर्ण होने के बाद प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के परिणाम जारी होंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू से होगा, जिसमें शीर्ष मत प्राप्त प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर तक अध्यक्ष पद की नियुक्ति की जाएगी।
