
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिको को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर बहनो को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनो और भाईयों के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ सामाजिक सुरक्षा को बढाने वाला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने बहनों की समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पो को साकार किया है। बहनों और भाईयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है। रक्षा बंधन उत्सव की इस कडी में महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट किए।
महिला मोर्चा की सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व आमला एयरफोर्स में मनाया जाता रहा है इस वर्ष यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाया गया। पूर्व सैनिको के प्रेेम और विश्वास की परिणिति है कि यहा भी सभी भाई पहुंचे और अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का वचन दिया।
