
रायसेन। आबकारी विभाग बरेली टीम ने अवैध मदिरा परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटी (300 पाव) देशी मसाला शराब और बिना नंबर की हीरो सीडी डीलक्स बाइक जब्त की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शहनाज कुरेशी के निर्देशन व उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा की अगुवाई में ग्राम भोंडिया नहर के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई। आरोपी बाइक और शराब छोड़ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, ग्राम छबारा से रमेश रघुवंशी को 20 पाव देशी प्लेन मदिरा व ग्राम गुरारिया से मथुरा प्रसाद को 18 पाव मसाला मदिरा सहित गिरफ्तार किया गया। तीन प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें कुल 338 पाव शराब व बाइक का बाजार मूल्य 85,208 रुपए आँका गया। सहायक आयुक्त दीपक अवस्थी ने बताया कि जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा।
