मौसेरे भाई ने रिश्तों को किया कलंकित, महिला को ब्लैकमेल कर किया दुराचार

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक महिला से रिश्ते में उसके देवर ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश में गौतम नगर थाना पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का महिला के घर पर आना जाना बीते कई महीनों से बना था. आरोपी रिश्ते में पीड़िता के पति का मौसेरा भाई है. दोनों के बीच फोन पर अक्सर बात और चैट्स होती थी. पीड़िता का आरोप है कि बीते अगस्त महीने में जब वह घर पर अकेली थी. इस दौरान आरोपी युवक, पीड़िता के घर पहुंचा और चैट्स का स्क्रीनशाट दिखाते हुए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने चैट्स उसके पति को दिखाने की धमकी देकर लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस में शिकायत की सूचना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. गौतम नगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Next Post

मिसरोद में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू, हालत गंभीर

Tue Mar 10 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया. चाकू के हमले से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. मामले की शिकायत के बाद मिसरोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी पति की तलाश […]

You May Like