
भोपाल। मॉडलिंग की दुनिया में डायमंड गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली खुशबू अहिरवार की असमय मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुशबू सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और उसके करीब 12 हजार फॉलोअर्स थे। वह अपनी तस्वीरें और मॉडलिंग से जुड़ी पोस्ट नियमित रूप से साझा करती थी।
परिजनों के अनुसार, पढ़ाई में अच्छी रहने वाली खुशबू को ग्रेजुएशन के बाद मॉडलिंग का शौक हुआ। परिवार ने भी उसके निर्णय का समर्थन किया। भोपाल में रहकर वह अब तक कई कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी और खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी।
इसी दौरान उसकी दोस्ती कासिम नामक युवक से हुई। परिवार का कहना है कि कासिम ने बातचीत के दौरान खुशबू को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। परिजनों के मुताबिक, दिवाली पर खुशबू घर आई थी और 3 नवंबर को वह दोबारा भोपाल लौट गई थी। उसी के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने लगा था।
सोमवार को हुई खुशबू की अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
