ननि कमिश्नर ने किया मैरिज गार्डनों का औचक निरीक्षण

रीवा:नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बुधवार की रात रीवा शहर में संचालित प्रमुख व्यावसायिक मैरिज गार्डनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्कृति ग्रीन गार्डन, यूकेएस पैलेस, परिणय वाटिका, लक्ष्मी गार्डेन, लैंडमार्क, हनुमान वाटिका एवं राजवाड़ा पैलेस जैसे प्रतिष्ठित गार्डनों में, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा, बल्क वेस्ट और वैध अनुमति पत्रों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई गार्डनों में अनियमितताएं पाई गईं। कुछ स्थानों पर फायर सेफ्टी के उपकरण अनुपलब्ध एवं एक्सपायर पाए गए, वहीं कई गार्डनों में कचरा प्रबंधन स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। इस पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।आयुक्त डॉ. सोनवणे ने कहा कि व्यावसायिक रूप से संचालित सभी मैरिज गार्डनों के लिए नगर निगम से लाइसेंस/अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है तथा सभी बारात घरों का निरीक्षण कर अनियमितताएं पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस और मानकों का उल्लंघन करने वाले गार्डनों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सील बंदी की कार्यवाही की जावेगी। निगम आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि अग्निशमन सुरक्षा, स्वच्छता और पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करते हुए गार्डनों को नियमित रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री अम्बरीष सिंह, अभिमन्यु अन्य उपस्थित रहे

Next Post

मुंडेर से टकरा कर दो मोटर साइकिल सवार कुएं के अंदर गिरे, दोनों की मौत

Thu May 1 , 2025
सीहोर:बीती देर रात हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दो लोग कुएं की मुंडेर से टकराकर कुएं में गिर गए हैं। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई है, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम ले आए हैं । पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसपी दीपक […]

You May Like