भाजपा का नया गीत ‘ईमानदारी की टोपी पहनाकर, घोटालों से चूना लगाकर’ हुआ जारी

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शीशमहल आपदा फैलाने का अड्डा नाम से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये एक नया गीत जारी किया, जिसका बोल ईमानदारी की टोपी पहनाकर, घोटालों से चूना लगाकर है।

इस गीत को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जारी किया। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते

हुये कहा कि मुगलों का राज जब दिल्ली में था, तो लोग महल देखने आते थे, लेकिन आप-दा वाले आजम ने दिल्ली वालों के खून पसीने को लूटकर जो शीशमहल बनवाया है, वह दिल्ली के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवाले के सामने शीशमहल है, लेकिन उसके बावजूद रोज उसे छुपाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्लीवालों को गाली देते हैं, जबकि दिल्ली वालों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनवाया था।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने श्री केजरीवाल को आप-दा-ए-आजम की संज्ञा दिया और कहा कि दिल्ली को लूटने तथा बर्बाद करने का काम श्री केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है, लेकिन श्री केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।

Next Post

विधि छात्रों को मॉक ट्रायल सीन ऑफ क्राइम समझाया

Sat Jan 11 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में शनिवार को मॉक ट्रायल सीन ऑफ क्राइम का आयोजन किया गया ताकि छात्र घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य कैसे कलेक्ट कर सकते हैं और कौन-कौन से साक्ष्य फिजिकल एविडेंस में आएंगे, सीख सकें। कार्यशाला में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर द्वारा बताया गया कि जब भी पुलिस को […]

You May Like

मनोरंजन