महिला ने लगाया महामंडलेश्वर पर दुष्कर्म का आरोप

उज्जैन। बडऩगर मार्ग सदावल स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई। महामंडलेश्वर ने भी हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है पुलिस दोनों पक्षों के मामलों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज पर महिला ने दुष्कर्म और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई है। महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दत्त अखाड़ा आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद फेसबुक के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम पहुंची थी और कुछ दिन वहीं रुकी थी इसी दौरान महामंडलेश्वर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

 

महामंडलेश्वर ने आरोपों को झूठा बताया

महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला एक साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रही थी। उनके मुताबिक, ब्लैकमेलिंग से जुड़े ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

Next Post

महाकाल अन्नक्षेत्र में अब श्रद्धालु को इडली-सांभर भी मिलेगा 

Tue Jul 28 , 2026
उज्जैन। महाकाल मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में अब श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी मिलेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को भगवान महाकाल को भोग लगाकर की गई। अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करते है जिसमें उन्हें समिति द्वारा सब्जी-रोटी, दाल-चावल, नमकीन व मीठे पकवान परोसे जाते […]

You May Like