महाकाल अन्नक्षेत्र में अब श्रद्धालु को इडली-सांभर भी मिलेगा 

उज्जैन। महाकाल मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में अब श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी मिलेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को भगवान महाकाल को भोग लगाकर की गई। अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करते है जिसमें उन्हें समिति द्वारा सब्जी-रोटी, दाल-चावल, नमकीन व मीठे पकवान परोसे जाते हैं। मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि अब अन्नक्षेत्र में समिति ने एक नई शुरुआत कर प्रति मंगलवार व शुक्रवार को श्रद्धालुओं को सांभर, इडली, स्टीम राइस, मौसमी सब्जी, पोंगल आदि खिलाएंगे।

आज सवारिया सेठ व रामेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा-भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को सवारिया सेठ व रामेश्वर महादेव की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके पूर्व भर्तृहरि गुफा पर योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज द्वारा गुरु गोरखनाथ जी का अभिषेक-पूजन व गुरु पूजन किया जाएगा। मां बगलामुखी धाम में दिनभर अनुष्ठान, गुरु पूजन व भंडारा चलेगा। मूर्ति प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा से हुई। 101 ब्राह्मणों द्वारा पं. राजेश शर्मा के आचार्यत्व में यह अनुष्ठान कर रहे हैं।

Next Post

शराब के नशे में दो युवकों ने मिशन स्कूल के सामने 11वीं के छात्र पर किया कटर से हमला, हालत गंभीर

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिशन स्कूल के सामने धर्म कांटा के पास मंगलवार करीब 3 बजे एक छात्र पर हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आदर्श पिता विनोद परिहार उम्र 16 वर्ष को नवीन राठौर और एक अन्य व्यक्ति ने कंधे और […]

You May Like