शराब के नशे में दो युवकों ने मिशन स्कूल के सामने 11वीं के छात्र पर किया कटर से हमला, हालत गंभीर

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिशन स्कूल के सामने धर्म कांटा के पास मंगलवार करीब 3 बजे एक छात्र पर हमले की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आदर्श पिता विनोद परिहार उम्र 16 वर्ष को नवीन राठौर और एक अन्य व्यक्ति ने कंधे और हाथ में कटर से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और बिना किसी कारण के छात्र पर चाकू से हमला कर फरार हो गए।घायल आदर्श मिशन स्कूल में अध्ययनरत है। घटना के बाद उसे उसके दोस्त चेतन ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल छात्र से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

दो विवाह घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर था कब्जा

Tue Jul 28 , 2026
रीवा, शहर के धोबिया टंकी के पास स्थित दो बारात घरों पर मंगलवार की सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व एवं नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे को जमीदोज कर दिया. सुबह से लेकर दोपहर तक कार्यवाही चलती रही. विवाह घर संचालक लीज […]

You May Like