रेत के अवैध भंडारण पर चली जेसीबी, किया नष्ट

बुधनी। नगर के वार्ड 11 में खनिज विभाग ने अवैध रेत के स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई की. खनिज निरीक्षक खुशबू वर्मा ने जेसीबी की मदद से रेत के स्टॉक को नष्ट कराया.

जानकारी के अनुसार वार्ड 11 में लंबे समय से अवैध रेत का भंडारण किए जाने की शिकायतें खनिज विभाग को मिल रही थीं. शुक्रवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध रूप से रखे गए रेत के स्टॉक को जेसीबी से फैलाकर नष्ट कराया. बताया जा रहा है कार्रवाई वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग के किनारे लंबे समय से बड़े पैमाने पर रेत का स्टॉक किया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि दिनदहाड़े नर्मदा नदी से रेत लाकर परिवहन किया जाता है. कुछ स्थानों पर रात के समय और मशीनों की मदद से नदी से रेत निकाली जा रही है. अब देखना होगा कि वार्ड 11 में कार्रवाई के बाद खनिज विभाग मुख्य मार्ग पर बताए जा रहे रेत के स्टॉक और कथित अवैध परिवहन को लेकर क्या कार्रवाई करता है.

 

Next Post

शिक्षिका के प्रयासों की संचालक ने की सराहना

Sat Aug 22 , 2026
सीहोर। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने ग्राम पिपलिया मीरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला और बिलकिसगंज के सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया. ग्राम पिपलिया मीरा में उन्होंने कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के साथ बैठकर कक्षा शिक्षण का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सीखने […]

You May Like