शिक्षिका के प्रयासों की संचालक ने की सराहना

सीहोर। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने ग्राम पिपलिया मीरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला और बिलकिसगंज के सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया.

ग्राम पिपलिया मीरा में उन्होंने कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के साथ बैठकर कक्षा शिक्षण का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सीखने की स्थिति एवं समझ को जाना. उन्होंने विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिकाएं देखीं और शिक्षिका संगीता परमार के शिक्षण प्रयासों एवं बच्चों के सीखने के स्तर को देखकर संचालक हरजिंदर सिंह ने उनकी सराहना करते हुए राज्य शिक्षा केंद्र स्तर पर सम्मानित किए जाने हेतु विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को निर्देशित किया.

उन्होंने विद्यालय में संचालित एफएलएन कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने पाठ्यपुस्तक वितरण, समग्र आईडी एवं अपार आईडी जनरेशन, आधार कार्ड बनवाने, गणवेश वितरण एवं छात्रवृत्ति सहित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली.

इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालक राकेश दुबे, राज्य शिक्षा केंद्र के रमेश वर्मा, डीपीसी आरआर उइके, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक वर्मा, गेंदराज विश्वकर्मा सहित अनेक प्राचार्य मौजूद थे.

Next Post

मौके पर ही हो समस्याओं का समाधान: सेमरा दांगी में विधायक सुदेश राय ने लगाई लापरवाह अफसरों की क्लास

Sat Aug 22 , 2026
सीहोर। कामचोर लापरवाह सरकारी अफसर को विधायक सुदेश राय ने सेमरा दांगी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कड़ी फटकार लगा दी. उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसानों गरीबों मजदूरों की सरकार है पहले की सरकार नहीं है जिसमें किसी को बोलने का मौका नहीं […]

You May Like

मनोरंजन