सीहोर। कामचोर लापरवाह सरकारी अफसर को विधायक सुदेश राय ने सेमरा दांगी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कड़ी फटकार लगा दी. उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसानों गरीबों मजदूरों की सरकार है पहले की सरकार नहीं है जिसमें किसी को बोलने का मौका नहीं दिया जाता था. जनता के काम में लापरवाही की तो एक चिट्ठी में मुख्यमंत्री को लिखूंगा और दूसरी बर्खास्त की चिट्ठी मुख्यमंत्री आपको लिखकर भेज देंगे. विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम से गैर हाजिर रहे विद्युत विभाग कंपनी और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अफसरों को लेकर कई नाराजगी प्रगट की. उन्होंने मौके पर एसडीएम तन्मय वर्मा को गैर हाजिर अफसरों पर एक्शन लेने के निर्देश दिए. राय ने ग्रामवासियों को समस्याएं बताने के लिए कहा और अधिकारियों को मौके पर ही ग्राम वासियों की शिकायत और समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए.
