विश्व उद्यमिता दिवस पर किया उद्यमियों का सम्मान

सीहोर। स्वदेशी जागरण मंच एवं श्री सत्यसांई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कुलपति मुकेश तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख अरुषेन्द्र शर्मा, कुल सचिव राजेश शर्मा एवं उद्यमी बाबू भाई मिस्त्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस दौरान उद्यमी विजय शर्मा, कपिल अग्रवाल, अंबर गुप्ता, बाबू भाई मिस्त्री, प्रदीप मिश्रा, ऋषिधाय मंडलोई, आशीष गुप्ता, राजेश विजयवर्गीय, निखिल छाबड़ा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मनोज यादव, हुकुम सिंह, अनुराग सिंह सिसोदिया, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Next Post

खेलों में चमका सीहोर: संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेसबॉल और हैंडबॉल में बने चैंपियन

Sat Aug 22 , 2026
सीहोर। संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में सीहोर जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विभिन्न आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक एवं पुरस्कार प्राप्त किए. बेसबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 14 वर्ष […]

You May Like