दक्षिणी ईरान में हुए अमेरिकी हमलों में आठ सैनिकों की मौत

तेहरान, 09 जुलाई (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर बुधवार तड़के हुए अमेरिकी हमलों में ईरानी सेना के आठ जवान मारे गये।

सेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दक्षिणी शहरों बंदर अब्बास और बुशहर के इलाकों में अमेरिकी सेना की “आपराधिक आक्रामकता” के बाद देश की रक्षा करते हुए उसकी वायु सेना और नौसेना के जवानों की मौत हो गयी।

बयान के अनुसार, हमलों के दौरान दुश्मन के प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या गोले) की चपेट में आने से इन जवानों की मौत हुई।

सेना ने कहा कि वह “आखिरी सांस तक” दुश्मनों का मुकाबला करती रहेगी। बयान में “शहीद जवानों की मौत का बदला” लेने का संकल्प भी लिया गया।

 

Next Post

भोपाल से एक अगस्त से शुरू होगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं, रोजाना संचालित होंगी 6 उड़ानें

Thu Jul 9 , 2026
भोपाल: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से 1 अगस्त से एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ान सेवाओं का संचालन शुरू करेगी। इसके साथ ही भोपाल की घरेलू हवाई संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए अधिक सुविधाजनक उड़ान विकल्प मिलेंगे।नई व्यवस्था के तहत 1 […]

You May Like