यात्री एक्सप्रेस से टकराया सांड, आधे घंटे रुकी ट्रेन

शुजालपुर। गुरुवार दोपहर काचीगुडा-भगत की कोठी यात्री एक्सप्रेस के इंजन से एक सांड टकरा जाने के कारण ट्रेन को शुजालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा.घटना दोपहर लगभग 2.50 बजे की बताई जा रही है, ट्रेन भोपाल की ओर जा रही थी. हादसे के बाद रेलवे फ ाटक क्रमांक 79 लंबे समय तक बंद रहने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया. पुलिस चौकी चौराहा मंडी क्षेत्र से लेकर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं. फ्र ीगंज क्षेत्र में भी यातायात की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कर्मचारियों ने इंजन के नीचे फं से मृत सांड को हटाने के लिए अभियान चलाया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मवेशी को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका. घटना के कारण कुछ समय तक रेलवे फ ाटक बंद रहा, जिससे शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही. बाद में यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली.

Next Post

पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Thu Jun 4 , 2026
बड़ौद। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम झलारा के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आवेदक श्रीपालसिंह परिहार निवासी ग्राम झलारा तहसील बड़ौद ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कृषि भूमि के […]

You May Like

मनोरंजन