पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

बड़ौद। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम झलारा के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार आवेदक श्रीपालसिंह परिहार निवासी ग्राम झलारा तहसील बड़ौद ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कृषि भूमि के सीमांकन के लिए पटवारी राजकुमार चौहान द्वारा 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही 15 हजार रुपए प्राप्त कर चुका था तथा शेष 10 हजार रुपए में से 5 हजार रुपए की राशि लेने के लिए आवेदक पर दबाव बना रहा था. लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को तहसील कार्यालय बड़ौद स्थित पटवारी कक्ष में जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी राजकुमार चौहान को आवेदक से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया.

मामला दर्ज किया…

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा की गई. लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें.

Next Post

दुनिया के सबसे अधिक गर्मी-संवेदनशील 10 शहरों में शामिल है अहमदाबाद, नागपुर, मदुरै

Thu Jun 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) भारत के अहमदाबाद, नागपुर और मदुरै दुनिया के उन 10 शहरों में शामिल हैं जो अत्यधिक गर्मी के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील हैं। यह जानकारी पत्रिका ‘सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी’ में प्रकाशित एक नये अध्ययन में सामने आयी है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने […]

You May Like

मनोरंजन