निमाड़ की बेटी आकृति अत्रे के आर्ट ने जीता गुजरात का दिल

खंडवा । निमाड़ में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इन प्रतिभाओं को अच्छा मंच अच्छे प्रशिक्षक प्राप्त हो जाते हैं तो यह प्रतिभाएं खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती हैं। नगर की बेटी आकृति अत्रे ने कला के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है,जिससे पूरे निमाड़ को उन पर गर्व हो रहा है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से विभिन्न कलात्मक विधाओं में काम कर रहीं आकृति ने अब सूरत की प्रसिद्ध साडिय़ों पर अपने डिजाइन के जरिए गुजरातियों का दिल जीत लिया है। सूरत के ‘प्रगति ग्रुप’ ने उनके डिजाइनों को अपनी साडिय़ों पर छापने का निर्णय लिया है। अब ये डिजाइन देशभर में बिकने वाली साडिय़ों पर नजऱ आएंगे और संभव है कि कई सेलिब्रिटी भी इन्हें पहनें।

आकृति बताती हैं कि उनके कला गुरु बैजनाथ सराफ वशिष्ठ सरके मार्गदर्शन में उन्होंने न सिर्फ पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, ऑइल पेंटिंग और एक्रेलिक वर्क सीखा, बल्कि डिजाइनिंग में भी विशेष रुचि विकसित की। गुरुजी के कहने पर आकृति ने अपने कुछ डिजाइनों को सूरत के टेक्सटाइल ग्रुप को भेजा। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट और एक कलरफुल डिजाइन भेजी, सुनील जैन ने बताया कि आकृति अत्रे की दोनों डिजाइन वहां से सेलेक्ट हो गईं।

Next Post

जेल में 29 कैदियों को खुजली,एक मरीज हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारी का मिला

Sat May 3 , 2025
खण्डवा। जिला जेल 42.5 तापमान में गर्मी के भीषण प्रकोप से गुजर रही है। बैरक आग उगल रहे हैं । कैदियों का ओवर-फ्लो इन्हें प्राकृतिक सजा भी दे रहा है । 27 कैदियों को खुजली की बीमारी ने घेर रखा है। पीने का पानी भी शरबत जैसा मिल रहा है। […]

You May Like