नागपुर में स्मृति मंदिर जाना एक बहुत ही खास अनुभव-मोदी

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नागपुर में स्मृति मंदिर जाना एक बहुत ही खास अनुभव है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ नागपुर में स्मृति मंदिर जाना एक बहुत ही खास अनुभव है। आज की यात्रा को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह वर्ष प्रतिपदा के दिन हुई है, जो परम पूज्य डॉक्टर साहब की जयंती भी है।”

उन्होंने कहा, “मेरे जैसे अनगिनत लोग परम पूज्य डॉक्टर साहब और पूज्य गुरुजी के विचारों से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करते हैं। इन दो महानुभावों को श्रद्धांजलि देना सम्मान की बात थी, जिन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना की थी।”

Next Post

मोदी ने की दिव्यांगों के जज्बों, 'हौसलों के उड़ान' की बात!

Sun Mar 30 , 2025
नई दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी के सम्बोधन में दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसलों की उड़ान और चुनौतियों के बावजूद जज्बा दिखाने की चर्चा की। श्री मोदी ने कहा कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए ‘खेलो इंडिया पारा गेम्स’ में एक […]

You May Like