सराफा इंदौर की पहचान और धरोहर, चौपाटी रहेगी

इंदौर । सराफा चौपाटी प्रकरण पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम ने स्पष्ट निर्णय ले लिया है। आज निगम मुख्यालय पर सराफा एसोसिएशन और चौपाटी एसोसिएशन को बुलाया गया है, सराफा दुनिया में इंदौर के पर्याय के रूप में जानी जाती है।सुरक्षित और परम्परागत व्यंजन वहाँ मिले इसके एग्जीक्यूशन के लिए आज दोनों एसो. के लोगो को बुलाया है।महापौर ने कहा कि पहले भी दोनों एसो के साथ बैठक हो चुकी है ,पहले भी चर्चा के दौरान सहमति बनी थी कि सुरक्षित,स्वच्छ, स्वाद की राजधानी में सराफा चौपाटी जो इंदौर की पहचान और धरोहर है, उसे सुरक्षित रखते हुए “स्वच्छ सराफा चौपाटी” के रूप में विकसित किया जाएगा। महापौर ने साफ कहा कि “सराफा चौपाटी रहेगी, इसे पूरे देश में जाना जाता है और इसे और बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।”

Next Post

छतरपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी, CM मोहन यादव होंगे शामिल

Mon Aug 25 , 2025
छतरपुर। छतरपुर में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, SP अगम जैन, जिला पंचायत CEO तपस्या सिंह परिहार, SDM अखिल राठौर, PWD अधिकारी आर.एस. शुक्ला, ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत और अन्य जनप्रतिनिधियों व […]

You May Like