
छतरपुर। छतरपुर में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, SP अगम जैन, जिला पंचायत CEO तपस्या सिंह परिहार, SDM अखिल राठौर, PWD अधिकारी आर.एस. शुक्ला, ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हर साल छतरपुर विधायक के नेतृत्व में किया जाता है। इस बार कार्यक्रम विशेष होने जा रहा है क्योंकि 30 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात और मंचन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारी अब तक की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए और कहा कि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।
