
सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने पशु कू्ररता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों को कू्ररता पूर्वक भरकर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। जांच के दौरान पिकअप वाहन में कुल 7 भैंसें कू्ररता पूर्वक भरी हुई मिलीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जप्त पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है, जबकि बिना नंबर की पिकअप वाहन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की पिकअप वाहन में भैंसों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम लोहरा बंधा क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को जप्त करते हुये पशु कूरंता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुये जांच शुरू कर दी।
