परदेशीपुरा में महिला पर चाकू से वार, बाणगंगा में युवक पर नुकीली वस्तु से हमला

इंदौर: परदेशीपुरा और बाणगंगा थाना क्षेत्र में मारपीट के दो मामले सामने आए हैं. दोनों घटनाओं में आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया, जिसमें एक महिला और एक युवक घायल हुए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय नेहा महाजन की शिकायत पर पुलिस ने 49 वर्षीय पवन ठोसरे 30 वर्षीय और रवि सुरवडे के खिलाफ केस दर्ज किया है. नेहा ने पुलिस को बताया कि घर में विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

इस दौरान पवन ठोसरे ने चाकू से नेहा के बाएं हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई. वहीं बाणगंगा थाना क्षेत्र के महेश यादव नगर में रहने वाले 22 वर्षीय सूरज होलकर निवासी महेश यादव नगर की शिकायत पर पुलिस ने 24 वर्षीय विशाल बाथम निवासी गोविंद नगर खारचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सूरज ने पुलिस को बताया कि देर रात आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और किसी नुकीली वस्तु से उसके गले पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई. दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Next Post

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ इंदौर का व्यापारी, 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर:शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन धमकी और झांसे में लेकर शहर के एक व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like