
सिंगरौली। नशा मुक्ति अभियान के तहत सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गड़ईगांव निवासी दयानंद जायसवाल पिता कन्हई जायसवाल के घर से 280 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त कर लिया। यह कार्रवाई एसपी सियाज केएम के निर्देश पर थाना प्रभारी सरई के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
