श्री सनातन धर्म मंदिर में हुआ अन्नकूट, भगवान चक्रधर का मनमोहक श्रृंगार

ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल चौबे के संयोजन में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य परिवारों एवं श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

बारिश के मौसम को देखते हुए भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अन्नकूट प्रसाद के लिए बैठक पंगत व्यवस्था के अलावा बफर सिस्टम की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

4 फीट लंबा कोबरा देखकर मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Wed Oct 29 , 2025
इटारसी। एलकेजी कॉलोनी फेस-2, सेक्टर-9 में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के सामने लगभग 4 फीट लंबा अत्यधिक विषैला कोबरा सांप दिखाई दिया। घबराए स्थानीय निवासी आयुष पाउरकर ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर […]

You May Like