गुरुद्वारों में मन रही गुरुनानक देव जयंती, फूलबाग गुरुद्वारे पर अमृतसर से आया रागी जत्था कर रहा शबद कीर्तन, लंगर शुरू

ग्वालियर: सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर के साथ ही ग्वालियर में भी हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजनों की शुरुआत फूलबाग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव पर हो गई है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ शुरू हुआ जिसका भोग सुबह 8 बजे डाला गया। मुख्य आकर्षण का केंद्र कीर्तन दरबार है जो आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा जिसमें अमृतसर से विशेष रागी जत्थे को आमंत्रित किया गया है। भाई सरबजीत सिंह जी, ज्ञानी हीरा सिंह जी (कंग), भाई जसविंदर सिंह जी, और भाई जसप्रीत सिंह शबद कीर्तन कर रहे हैं।

तड़के गुरुद्वारा फूलबाग से प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें संगत ने गुरुवाणी का गायन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, फूलबाग ने समस्त संगत से प्रकाश पर्व पर पहुंचकर लंगर (प्रसाद) सेवा में सहयोग करने की अपील की है। श्री गुरुनानक देव गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी फूलबाग के अध्यक्ष एसएच कोचर ने बताया कि प्रकाश पर्व पर दोपहर से लंगर प्रारंभ हुआ। जो रात करीब 3-4 बजे तक लगातार चला।

श्री गुरुनानक देव जयंती के चलते गुरुद्वारों में विशेष विद्युतसज्जा की गई है। हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आ रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी फूलबाग के पूर्व सचिव कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म दिनांक पारंपरिक रूप से कार्तिक पूर्णिमा के दिन माना जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह तारीख 15 अप्रैल 1469 थी। गुरु नानक का का जन्म तलवंडी राय भोई गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान के ननकाना साहिब में है।

Next Post

अमित शाह ने अमूल, इफको को विश्व की शीर्ष सहकारी संस्था होने पर बधाई दी

Wed Nov 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अमूल और इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (आईएफएफसीओ) को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। श्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत […]

You May Like