नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अमूल और इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (आईएफएफसीओ) को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।
श्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! अमूल और इफको को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह अमूल से जुड़ी लाखों महिलाओं के अथक समर्पण और इफको में योगदान देने वाले किसानों के लिए सम्मान बात है। यह सहकारी संस्थाओं में असीम संभावनाओं का भी प्रमाण है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के वैश्विक मॉडल के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं।”
Next Post
मोदी ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली की शुभकामनाएं दी
Wed Nov 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में श्री मोदी ने कहा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। […]

You May Like
-
1 year ago
पटवारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया
-
7 months ago
कुश्ती प्रतियोगिता में कात्यायनी ने जीता कांस्य पदक
-
9 months ago
ग्रामीणो ने खुद पकड़ी अवैध शराब, किया पुलिस के हवाले
-
3 months ago
40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान, लू चलने का अलर्ट
