दमोह: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जागरूकता अभियान 15 से 30 जुलाई तक जिले भर में चलाया जा रहा है।अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नशे से दूरी है जरूरी की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी (एजेके) सौरभ त्रिपाठी, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, टीआई रचना मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नीतीश जैन, आरआई अभिनव साहू, आकांक्षा जोशी, सुरेंद्र कुमार सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। अभियान के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) का कहना है कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता ही समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बना सकती है।
Next Post
क्रिएटिव हाउस के संवाद कार्यक्रम में उमड़ा व्यापारियों का सैलाब
Wed Jul 15 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव से पहले शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। […]

You May Like
-
1 year ago
सूर्यदेव ने उगली आग, पारा 41 डिग्री पार
-
6 months ago
15 जनवरी को होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस