मक्सी: एनएच-52 पर कनासिया नाका बायपास पर निर्माणाधीन पुल के समीप रविवार सुबह करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। इंदौर से मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे चार लोग बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, यात्रा कर रहे लोगों में कार्तिक ठाकुर (20), साक्षी गौर (18), यशराज ठाकुर (21) और मुस्कान ठाकुर (20) के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इन चारों में से कौन-कौन हादसे में घायल हुआ है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक के आगे बेरिकेटिंग से टकरा गए थे। उनके अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बताया था कि ट्रक सुबह से खराब हालत में खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शी ने हादसे के बाद बाइक सवारों के साथियों से भी जानकारी ली थी। उनके मुताबिक, ट्रक के पीछे बैरिकेडिंग या रस्सी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहां ढलान जैसा हिस्सा होने के कारण बाइक सवारों को ट्रक नजर नहीं आया होगा, ऐसी आशंका उन्होंने जताई। प्रत्यक्षदर्शी ने मौके पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया
