बोलेरो से चल रहा था अवैध शराब का धंधा, हातोद पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ी

इंदौर: हातोद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो से अवैध शराब की भारी मात्रा बरामद की है. पुलिस ने वाहन सहित शराब जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.थाना हातोद पुलिस को अवैध शराब परिवहन के मामले में प्रकरण दर्ज किया है. सूबेदार संजय यादव ने बताया कि उनकी टीम ने नंदलाल रोड क्षेत्र में बोलेरो वाहन नम्बर एमपी 11 सीसी 1964 को रोककर तलाशी ली.

तलाशी में वाहन से प्लेन देशी व मसाला शराब की 72 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग 25,200 रुपए के साथ एक पेटी बीयर 7.800 लीटर जिसकी लगभग कीमत 2,340 रुपए आंकी गई है. इस तरह कुल 79.800 लीटर अवैध शराब की कीमत 27,540 की जब्त की है. पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया. जबकि आरोपी चालक वाहन छोड़ कर फरार होने में सफल रहा है, पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरु की

Next Post

कैंट बोर्ड चुनाव होगा या नगरीय निकायों में विलय, असमंजस बरकरार

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: 5 साल बीत चुके हैं और देश भर के कैंट बोर्ड के नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खबर ये भी सामने निकलकर आ रही है कि कैंट बोर्ड जबलपुर का नगरीय निकायों में विलय की भी प्रक्रिया बहुत […]

You May Like