
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 गंज लाल मोड पर सोमवार शाम 6:00 बजे ग्राम भाकरवारा जा रहे ऑटो सवार चार लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन से सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर बाबाताल में मुंडन संस्कार करवा कर ऑटो से वापस अपने घर जा रहे ऑटो सवार विजय रानी उम्र 65 वर्ष, इमरती बाई उम्र 70 वर्ष, दीपक पिता मुकेश दुबे उम्र 14 वर्ष, निवासी भकरवारा एवं चालक नरसिंह चौबे पिता मुनी चौबे उम्र 53 वर्ष निवासी ब्रह्मणपुरा सिहोरा को घटना में चोंटे पहुंची हैं, जिनका सिहोरा के सास की सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं कार चालक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई है, जहां पर आगे की कार्रवाई जारी है।
