सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में रविवार को बच्ची की मौत की घटना में डाक्टरों की लापरवाही के आरोप लगने पर उसकी जांच के लिए डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
समिति में डॉ. प्रवीण खरे, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग – अध्यक्ष, डॉ. मो. इल्यास, सहप्राध्यापक, एनेस्थिशिया विभाग – सदस्य एवं डॉ. अजित आनंद असाटी, सहायक प्राध्यापक, शिशु रोग विभाग सदस्य हैं। समिति को घटना की जांच करने और तीन दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
