सिंगरौली:माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी एक प्रौढ़ व्यक्ति विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। जिसके शव का पोस्टमार्टम कल दिन रविवार की सुबह होगा।
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी बाबूलाल बैस उम्र 55 वर्ष पचौर जेल में बंद था। 14 अगस्त को माड़ा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में दाखिला कराई थी। यहां बताते चले कि बाबूलाल एवं उसकी पत्नी एवं बेटा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है।
उसकी बहू सोसाईड कर ली थी। उसके माईके पक्ष वालों के रिपोर्ट पर पुलिस जांच पड़ताल की थी। इधर आज दिन शनिवार की दोपहर के समय अचानक विचाराधीन कैदी बाबूलाल बैस की तबियत बिगड़ी, जहां जेलर ने चिकित्सक से जांच कराया और आनन-फानन में जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन तब में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र का कहना है उनके दिल में छेद था और काफी दिनों से बाहरी ईलाज चल रहा था। दवा न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।
इनका कहना
विचाराधीन कैदी की अचानक तबियत बिगड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या में चिकित्सको ने मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया है।
डॉ. एलके त्रिपाठी
जेलर, पचौर
