करवाचौथ पर थाने पहुंचा दंपति का झगड़ा, साड़ी नहीं दिलाई तो शिकायत करने पहुंची महिला

ग्वालियर: करवाचौथ के त्योहार पर पति और पत्नी में झगड़ा हो गया. पति ने पत्नी को करवाचौथ पर साड़ी नहीं दिलाई तो दोनों में झगड़ा हो गया. मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला थाने की दहलीज तक पहुंच गया. फिर पुलिस ने दोनों के बीच मामले को सुलझाया. जब परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग शुरू हुई तो चौंका देने वाला मामला सामने आया.

पता चला कि पत्नी करवाचौथ के मौके पर पति से साड़ी की डिमांड कर रही थी, लेकिन पति उसे साड़ी नहीं दिला रहा था. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई. पत्नी पुलिस की शरण में पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग शुरू कराई. पुलिस ने पति से पत्नी को साड़ी दिलाने के लिए कहा. इसके बाद पति ने थाने में ही पत्नी को साड़ी के लिए पैसे दिए और फिर पति पत्नी का झगड़ा खत्म हो गया.

ऐसे तकरीबन तीन मामले आए. एक मामले में पत्नी अक्सर सूट पहना करती थी, लेकिन करवाचौथ के मौके पर उसकी इच्छा साड़ी पहनने की थी. इस दौरान पति ने यह कहते हुए पत्नी को साड़ी दिलाने से इनकार कर दिया कि वह हमेशा सूट पहनती है ऐसे में उसे साड़ी की क्या जरूरत है. इस कारण पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया और मामला महिला थाने तक पहुंचा. इस मामले में भी पुलिस ने काउंसलर के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई. पत्नी को भी यह सलाह दी कि वह सूट और साड़ी दोनों पहना करें. इसके बाद पति ने महिला को साड़ी दिलाई और झगड़ा शांत हुआ.

Next Post

इंदौर का गौरव बढ़ाएगा लोक सेवा आयोग क्षेत्र का सौंदर्यीकरण

Fri Oct 10 , 2025
इंदौर: जो स्वच्छता और सुव्यवस्था के लिए पूरे देश में पहचान बना चुका है, अब एक और उदाहरण पेश करने जा रहा है। शहर के रेसीडेंसी क्षेत्र (राजा बख्तावर सिंह मार्ग) स्थित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) कार्यालय चौराहे और आसपास के इलाके का जल्द ही पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण […]

You May Like