दबंगों की मारपीट, बदनामी से क्षुब्ध होकर युवक ने की थी खुदकुशी, दो पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: शहपुरा अंतर्गत फुलर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मर्ग जांच में खुलासा हुआ है कि युवक ने गांव के ही दो दबंगों द्वारा की गई मारपीट और उससे हुई सामाजिक बदनामी से आहत होकर यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से जानकारी के अनुसार, फुलर निवासी गुलजार सिंह (26) ने बताया कि 7 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त चंदन, मेघराज और अभय के साथ गांव में ही मोबाइल टावर के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था।

इसी दौरान दोस्त मेघराज निस्तार के लिए थोड़ी दूर पर खेत के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली की तरफ गया था। कुछ ही देर बाद मेघराज के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब गुलजार और उसके बाकी दोस्त दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए थे। ट्रैक्टर की ट्राली में मफलर का फंदा बनाकर गुलजार का छोटा भाई टावल सिंह (24) लटका हुआ था। जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतक टावल सिंह के परिवार वालों के बयान दर्ज किए, तो उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन ही गांव के लोकेन्द्र सिंह और राजेश सिंह लोधी ने पुरानी रंजिश पर टावल सिंह लोधी के साथ हाथ-मुक्कों से बुरी तरह मारपीट की थी।
आत्मग्लानी और तनाव नहीं झेल पाया
सरेराह हुई इस मारपीट के बाद टावल सिंह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। उसे लग रहा था कि इस घटना से समाज में उसकी भारी बदनामी हुई है। इसी आत्मग्लानी और क्षोभ से टूटकर उसने शाम को गांव के ही महेन्द्र सिंह के बाड़े में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली की रेलिंग में मफलर बांधकर फांसी लगा ली थी। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र सिंह और राजेश सिंह लोधी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत मामला दर्ज कर लिया

Next Post

जी-7 देशों ने किया हूती समूह से नागरिक जहाजों पर सैन्य कार्रवाई रोकने का आह्वान

Tue Sep 22 , 2026
सना, 22 सितंबर (वार्ता) जी-7 देशों ने उत्तरी यमन पर नियंत्रण रखने वाले शिया आंदोलन ‘अंसार अल्लाह’ (हूती) से नागरिक जहाजों पर चल रही अपनी सभी सैन्य कार्रवाइयों और हमलों को तुरंत बंद करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों से इतर हुई जी-7 की बैठक के […]

You May Like