दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन एवं पांढुरना में ट्रेनों के पूर्ववत स्टापेज प्रारंभ करें: सांसद बंटी विवेक साहू

पांढुरना, पांढुरना, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा बुधवार को नागपुर में आयोजित हुई रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में जिले की अन्य रेल सुविधाओ के साथ ही पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमण काल से बंद हुई ददाधाम एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही अन्य सभी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज फिर से शुरू कराने की मांग की हैं ।

मध्यप्रदेश की अंतिम सीमा पर स्थित पांढुरना, छिंदवाड़ा से लगे महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सांसद और रेलवे के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इस मंडल स्तरीय बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा एवं पांढुरना जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर जहा अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे वही अपनी 20 से अधिक मांगे रेलवे के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को शीघ्र प्रारंभ करने के रखें प्रस्ताव का बैतुल सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके , खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य सांसदों ने भी समर्थन किया।

रेल अधिकारियों ने दिया आश्वासन

इन सांसदों की मांग को रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को प्रारंभ करने का प्रस्ताव रेल मंत्रायल भेजा जा चुका है, मंत्रायल से अनुमति मिलते ही दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ कर दी जाएंगी। सांसद श्री साहू ने बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों को दादाजी धुनिवाले के भक्तों के द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को शीघ्र प्रारंभ के लिए तैयार किए गए भजन को भी सुनाया।

सांसद श्री साहू ने पांढुरना में ट्रेनों के स्टॉपेज व अन्य मांगे भी रखी 

नागपुर में आयोजित मध्य रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि कोरोना के बाद से पांढुरना रेलवे स्टेशन में कई ट्रेनों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया है इन ट्रेनों का स्टॉपेज फिर से प्रारंभ किया जाए, पांढुरना रेलवे स्टेशन में एक अतिरिक्त फूट ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पांढुरना रेलवे स्टेशन में जन औषधि केन्द्र भी शुरू किए जाए।

Next Post

ढलान पर खड़ी चालू मेट्रो बस दुकान में घुसी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के पास बुधवार शाम हादसा होते-होते टल गया। दरअसल एक चालू मेट्रो बस अचानक ढलान पर लुढक़ गई और सीधे सडक़ किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान का टीन शेड और बाहर खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त […]

You May Like