कार लूट का मामला निकला संदिग्ध, केस दर्ज कराने के बाद आरोपियों के साथ ही रेस्टोरेंट में खाना खाता दिखा फरियादी

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में एक कार लूट के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस युवक ने कार लूट का केस दर्ज कराया था. वह भी खुद कुछ घंटे बाद अपने आरोपी साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में देखा गया. इसके साथ ही पुलिस को फरियादी सौरव और आरोपी आदित्य के बीच पैसों के लेन-देन की चैट मिली है. कोहेफिजा पुलिस चैट, सीसीटीवी और अन्य सबूतों के आधार पर जांच में जुटी है. कार लूट की पूरी घटना पर अब पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही.

जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय फरियादी सौरव सीतलानी ने अपनी कार की लूट के मामले में शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. सौरव ने मामले में अपने चार साथियों आदित्य के साथ बाबर उर्फ मंडी, मोइन और बुशरान को आरोपी बताया. मनुआभान टेकरी के गेट के पास उसके साथ मारपीट कर कार लूटी गई. सौरव के बयान के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान आरोपियों के साथ सौरव एक रेस्टोरेंट में खाना खाते सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि फरियादी सौरव एक मामले में राजस्थान में गिरफ्तार हुआ था. कार लूट के पीछे सौरव और उसके साथियों की योजना क्या है. पूरे मामले की पड़ताल में कोहेफिजा थाना पुलिस जुट गई है.

Next Post

होटल में घुसकर बदमाशों ने किया चार युवकों पर हमला, तलाश में जुटी पुलिस 

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। मिसरोद इलाके में संचालित एक होटल में घुसकर करीब एक दर्जन बदमाशों ने चार युवकों पर हमला कर दिया. तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट से लैस बदमाशों ने बीच बचाव करने आए होटल के कर्मचारियों के साथ भी इस दौरान मारपीट की. मामले की शिकायत पर मिसरोद पुलिस […]

You May Like