बांदरी में धूमधाम से मनी राधा अष्टमी, 50 लाख की लागत से बनेगी धर्मशाला

बांदरी।बाबा कारसदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित राधाष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वृंदावनधाम में आज भी श्री

राधा-कृष्ण रास रचाते हैं। महान संत हरिदास जी ने वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण और माता श्री राधारानी जी की रासलीला को साक्षात देखा है। ब्रजभूमि में ऐसे कई स्थान हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए सदियों से आस्था का केंद्र हैं। माता श्री राधारानी जी का वास योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के हृदय स्थल में है। हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि मां राधा की पूजा किए बिना हमें भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति नहीं हो सकती। भगवान श्री कृष्ण आनंद स्वरूप हैं तो मां राधा प्रेममयी स्वरुप हैं। इस अवसर पर उन्होंने बांदरी बस स्टैंड के पास 50 लाख की लागत से धर्मशाला, तथा पटवारी कार्यालय से मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बांदरी में नवनिर्मित भगवान श्री राधा कृष्ण जी के मंदिर का अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण के आरंभ से ही मेरा संबंध इससे जुड़ा हुआ है। आज इसे एक तीर्थ की तरह विकसित रूप में देख कर मन प्रसन्नता और भावनाओं से भर गया है। श्री सिंह ने कहा कि पर्व, धार्मिक आयोजन और मंदिर में सब हमें संदेश देते हैं कि जीवन में योगेश्वर का सहारा सबसे बड़ा है। योगेश्वर से संबंध ही शाश्वत है जिससे मनुष्य सारे संकटों के पार निकल जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जिसके पास धर्म, धैर्य और साहस है उसके साथ स्वयं योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण होते हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से ही स्वयं अनेक कष्ट उठाए। जेल में जन्मे, लालन पालन कहीं और हुआ, बचपन से ही संकटों का सामना किया लेकिन धर्म,धैर्य और साहस ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण बनाया। श्री सिंह ने कहा कि जीवन से बुराइयों और विकार को समाप्त करें, बच्चों को संस्कार धान, शिक्षित और योग्य बनाएं। भगवान की कथाओं से नई पीढ़ी को अवगत कराएं तो सबका घर स्वर्ग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बताया कि गौपालन हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। गोवर्धन पर्वत उठा कर उन्होंने इंद्र के अभिमान को तोड़ा और संदेश दिया कि ये प्रकृति,पर्वत, वृक्ष हमारे जीवन के संरक्षक हैं जिनका संरक्षण हमें भी करना चाहिए। जिनके मन में मंदिर होता है उनकी आत्मा में मंदिर होता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने किया।

Next Post

धूमधाम से मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव गाजेबाजों के बीच निकाली शोभायात्रा

Sun Aug 31 , 2025
रायसेन।श्री राधा जन्मोत्सव समिति बाड़ी के तत्वावधान में रविवार को श्रीबालाजी मंदिर से गाजेबाज़ों से शुरू हुई।जो कि बाली नगरी के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस वल्लभाचार्य मंदिर बाड़ी खुर्द पहुंची। शोभयात्रा का धर्मप्रेमी जनता द्वारा जगह जगह आरती पूजन कर फूलों की बरसा कर किया स्वागत ।शोभायात्रा […]

You May Like