धूमधाम से मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव गाजेबाजों के बीच निकाली शोभायात्रा

रायसेन।श्री राधा जन्मोत्सव समिति बाड़ी के तत्वावधान में

रविवार को श्रीबालाजी मंदिर से गाजेबाज़ों से शुरू हुई।जो कि बाली नगरी के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस वल्लभाचार्य मंदिर बाड़ी खुर्द पहुंची।

शोभयात्रा का धर्मप्रेमी जनता द्वारा जगह जगह आरती पूजन कर फूलों की बरसा कर किया स्वागत ।शोभायात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर

माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुई।महारास लीला वृंदावन के कलाकारों द्वारा समूह नृत्य महारास लीला की जोरदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।शोभायात्रा में बाड़ी नगरी सहित आसपास के गांव जिलों से शामिल हुए ।माखन मटकी प्रतियोगिता में मनोज रायसिख सिंधी केम्प ने जीता पुरस्कार।चल समारोह में राधाकृष्ण मंच जिलाध्यक्ष मुकुल यादव, गौरी शंकर यादव ,चन्दर यादव भगवान दास पाल, ब्रजेश पाल, प्रदीप यादव,उतराक्ष सिंह गुर्जर, संजना कसाना,पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ,अनिल ठाकुर ,सुप्यार सिंह मनीष ठाकुरशामिल हुए।शोभायात्रा के बाद पूजन आरती नगर भंडारा आयोजित किया गया।

Next Post

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मिले न्याय: न्यायमूर्ति करोल 

Sun Aug 31 , 2025
जबलपुर। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल ने कहा कि संविधान के सजग प्रहरी सदैव प्रयासरत रहते हैं कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। अंतिम छोर के व्यक्ति को भी न्यायपालिका और अधिवक्ता न्याय दिलाने का भरसक प्रयास करते हैं। वे संविधान के 75 वर्ष उपलक्ष्य में […]

You May Like