
रीवा, रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के कुईया खुर्द गांव में पुलिस ने गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपए नकद मिले हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है। गांजा और नकदी की कुल कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपए है।
मंदिर के पास बैग लेकर खड़े थे दोनों
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
बैग से गांजा और पास से नकदी मिली
तलाशी लेने पर नीले बैग से 7 किलो 936 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से 20 लाख 80 हजार रुपए नकद भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुईया कला निवासी द्वारिका पटेल (56) और उसकी पत्नी कलावती पटेल (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 524/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20 (बी) के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब नकदी के स्रोत और गांजा कहां से लाया गया था, इसकी जांच कर रही है।
