ओंकारेश्वर में अवैध शराब अड्डों पर छापा, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

ओंकारेश्वर। थाना मांधाता पुलिस ने अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबिश देकर करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में टीम ने 1 अक्टूबर को ग्राम धावड़िया और गुंजारी के बैकवाटर किनारे जंगल में कार्रवाई की।

दो अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टिक और लोहे के 20-22 छोटे-बड़े ड्रमों में रखी लगभग 3000 लीटर लहान मिली, जिसे पंचनामा बनाकर मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में प्रआर 137 भगवान धनगर, आर 852 अमित कुशवाह, आर 07 जितेन्द्र कारोले, आर 796 सुधाकर द्विवेदी, आर 471 पवन महाजन, आर 617 रवि सोलंकी और आर 657 सुरेन्द्र बरेडिया की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

राजना-बजाज मार्ग पर तेज रफ्तार गोभी पिकअप वाहनों का कहर, युवा कांग्रेस ने चौकी पर दिया धरना

Thu Oct 1 , 2026
​सौसर, -राजना-बजाज मार्ग पर अनियंत्रित गति से दौड़ रहे गोभी से भरे पिकअप वाहनों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गहरा गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों ने पिपला पुलिस चौकी पर धरना-प्रदर्शन किया और चौकी प्रभारी […]

You May Like