रिपोर्ट का बदला लेने युवक ने मचाया उपद्रव, महिला को पीटा

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में अपनी भतीजी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ रिपोर्ट करने पर महिला दुकानदार के साथ आरोपी ने मारपीट की, इस दौरान बीच बचाव के दौरान महिला की गोद से एक 3 साल का मासूम गिरकर घायल हो गया ।पुलिस के मुताबिक भानतलैया निवासी संगीता गुप्ता अपने घर के सामने ही किराने की दुकान चलाती हैं। करीब 2 महीने पहले उनके पड़ोस में रहने वाले समीर ने उनकी भतीजी पलक गुप्ता के साथ अभद्रता की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत का बदला लेने के लिए समीर लगातार मौके की तलाश में था।

बीती रात करीब 11 बजे, जब संगीता अपनी दुकान पर थीं, तभी आरोपी समीर वहां पहुँचा। आरोपी ने आते ही विवाद शुरू कर दी और चिल्लाकर बोला तुमने मेरी रिपोर्ट करवाई थी, अब देखो मैं क्या करता हूँ। जब संगीता ने विरोध किया, तो समीर ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें सरेराह तमाचे जड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली सोनिया गुप्ता, ऊषा और रेखा गुप्ता मौके पर पहुँचीं। जब उन्होंने संगीता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी और उग्र हो गया। उसने सोनिया गुप्ता को इतनी जोर से धक्का दिया कि उनकी गोद में मौजूद 3 वर्षीय बेटा दिव्यांश गुप्ता छिटककर जमीन पर गिर पड़ा। मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया ।

Next Post

नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को बेरहमी से पीटा

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर:खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रहने वाली विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर की पति ने शराब के नशे में धुत होकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पुलिस के मुताबिक ग्राम घाना निवासी शैलजा पटेल, विक्टोरिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं […]

You May Like