फरार ईनामी ड्रग्स तस्कर क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक चर्चित प्रकरण में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर एक और महत्वपूर्ण कड़ी उजागर की है.शहर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी रेहान खान, निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था. टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे तुकोगंज क्षेत्र के कंचन बाग इलाके से पकड़ा. एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है. इसी प्रकरण में क्राइम ब्रांच पहले ही 255 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो आरोपियों नसीब खान और साहिल मंसूरी को पकड़ चुकी है.

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने रेहान सहित अन्य साथियों की भूमिका की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसकी तलाश जारी थी. गिरफ्तार आरोपी मात्र 9वीं तक पढ़ा है और टेंट की दुकान में काम करता है. पूछताछ में उसने कबूला कि वह सस्ते दाम पर एमडी खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दाम पर बेचता था. उसने यह भी बताया कि उसके क्षेत्र प्रतापगढ़ में बड़ी संख्या में लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं. आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर उसके गैंग, सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

कुत्ते की मौत पर गमजदा मालिक ने किया तेरहवीं का आयोजन, भंडारे में बना 'रॉकी' का पसंदीदा भोजन

Fri Nov 14 , 2025
दतिया: जिले के भांडेर क्षेत्र में इंसान और जानवर के बीच सच्चे प्रेम की मिसाल देखने को मिली। यहां एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसका पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया और तेरहवीं का आयोजन किया। यह अनोखा दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा […]

You May Like