दंपति समेत पुत्र पर चाकू, डंडे से हमला, रंगदारी न देने पर सिंधी केम्प में बदमाशों का उपद्रव

जबलपुर‌। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी केम्प में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए चाकू, डंडे से हमला कर दंपति समेत पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद एक्टिवा में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि दीपक चौधरी 35 वर्ष निवासी शुक्ला का बाड़ा सिंधी केम्प ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर पर था तभी मोहल्ले के चंदन चौधरी, अमन चौधरी, नितिन चौधरी एवं अगम चौधरी आकर आवाज देकर उसे घर के बाहर बुलाया। वह बाहर आया तो चारों जबरदस्ती उससे पार्टी करने के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चारों विवाद करने लगे। चंदन चौधरी ने चाकू से हमलाकर आंख के पास सिर एवं वायें हाथ की उंगुलियां में चोट पहुॅचा दी। अमन, नितिन एवं अगम ने हाथ मुक्कों से मारपीट की, उसके पिता किशोरी एवं मां रामकली बाई बीच बचाव करने आये तो नितिन ने डंडा से हमलाकर उसके पिता के दोनों पैर में चोट पहॅुचा दी, चारों ने उसकी मां के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की एवं उसकी एक्टिवा में तोड़फोड़ कर नुकसान किये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

आटो चालक के साथ मारपीट कर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार 

Mon Jul 21 , 2025
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बरेला कैनाल के पास आटो चालक के साथ मारपीट कर नगदी रूपये एवं मोबाईल लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।‌ गोराबाजार प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि 3 जुलाई को अभय यादव 34 वर्ष निवासी बर्नस्टेट कम्पनी छुई खदान मंदिर […]

You May Like