डिजिटल होगी जनगणना: मोबाइल ऐप से चिह्नित होंगे मकान, सिविल इंजीनियर संभालेंगे कमान

भोपाल। नगर निगम में जोन प्रभारियों का जनगणना प्रशिक्षण मंगलवार को पूरा हो गया. प्रशिक्षण में जोन के मकानों को चिन्हित कर अपडेट करने के लिए पहली बार मोबाईल एप का उपयोग कर जानकारी दी गई. जिसमें एक चार्ट बनाया जाएगा. उस चार्ट में मकानों को चिन्हित कर जानकारी अपडेट की जाएगी. इस कार्य को सिविल इंजीनियर प्रत्येक मकान पर जाकर करेंगे. जोन स्तर पर सिविल इंजीनियरों की बैठक आगामी दिनों में जल्द की जाएगी. उसके बाद मकानों की गणना का कार्य शुरू होगा. यह कार्य एक मई से पहले पूरा किया जाएगा. बता दें कि 15 वर्ष बाद जनगणना की जा रही है जिसकी शुरुआत एक मई से की जाना सुनिश्चित है.

जनगणना कर्मियों को दिया जाएगा चार्ट

नगर निगम में जोन 11 के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण मे हमें मकानों को चिन्हित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें जोन में पदस्थ इंजीनियरों से यह कार्य करवाया जाएगा. सभी जोन प्रभारी इंजीनियरों के साथ एक बैठक करेंगे जो एक सप्ताह के अंदर हो जाएगी. उनको मकानों को चिन्हित कर मोबाईल एप अपडेट करने की जानकारी दी जाएगी. उसके बाद मकानों की जनगणना का कार्य शुरु किया जाएगा. जो एक मई से पहले पूर्ण करना होगा. उसके बाद चार्ट जनगणना कर्मियों को दिया जाएगा. जो मकान में रहने वाले सदस्यों को चार्ट और रजिस्टर दोनों जगह अपडेट करेंगे.

Next Post

BMC: नए मुख्यालय की चौथी और सातवीं मंजिल पर कामकाज शुरू, IAS तन्मय शर्मा ने संभाला मोर्चा

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल। नगर निगम के नए मुख्यालय भवन में विभागों का शिफ्टिंग कार्य तेजी से जारी है विद्युत विभाग, सीवेज, जलकार्य, हाउस फॉर ऑल और कंप्यूटर शाखा पूरी तरह नए कार्यालय में पहुंच चुकी हैं. संबंधित शाखाओं की फाइलें और कंप्यूटर निर्धारित टेबलों पर व्यवस्थित किए जा रहे हैं. हाउस फॉर […]

You May Like