BMC: नए मुख्यालय की चौथी और सातवीं मंजिल पर कामकाज शुरू, IAS तन्मय शर्मा ने संभाला मोर्चा

भोपाल। नगर निगम के नए मुख्यालय भवन में विभागों का शिफ्टिंग कार्य तेजी से जारी है विद्युत विभाग, सीवेज, जलकार्य, हाउस फॉर ऑल और कंप्यूटर शाखा पूरी तरह नए कार्यालय में पहुंच चुकी हैं. संबंधित शाखाओं की फाइलें और कंप्यूटर निर्धारित टेबलों पर व्यवस्थित किए जा रहे हैं. हाउस फॉर ऑल शाखा ने तो नए भवन से कामकाज भी शुरू कर दिया है.

अतिरिक्त आयुक्त ने भी शुरू किया कार्यभार

नगर निगम में पदस्थ आईएएस तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने भी नए मुख्यालय में बैठना शुरू कर दिया है और वहीं से अपने विभागों का संचालन कर रहे हैं.उनके अधीन आने वाली सभी शाखाओं की फाइलें नए कार्यालय में पहुंच चुकी हैं, जिन्हें व्यवस्थित करने का कार्य अंतिम चरण में है और एक-दो दिनों में पूरा होने की संभावना है.

चौथी और सातवीं मंजिल पर विभागों को मिली जगह

नए मुख्यालय भवन में विभागों के लिए मंजिलवार स्थान निर्धारित किया गया है. चौथी मंजिल पर सीवेज, जलकार्य, हाउस फॉर ऑल और कंप्यूटर शाखा को स्थान दिया गया है, जबकि सातवीं मंजिल पर विद्युत शाखा स्थापित की गई है.

पुरानी फाइलें रहेंगी रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित

जानकारी के अनुसार आईएसबीटी स्थित पुराने कार्यालय से केवल आवश्यक फाइलें ही नए मुख्यालय लाई जा रही हैं. 20 से 25 वर्ष पुरानी अथवा जिनकी भविष्य में आवश्यकता नहीं है, ऐसी फाइलों को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा जाएगा. नगर निगम के शेष विभागों का स्थानांतरण भी जल्द पूरा होने की संभावना है.

Next Post

"सजा को पैसों से नहीं खरीदा जा सकता", सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटा, कहा- मुआवजा कभी भी कारावास का विकल्प नहीं हो सकता

Wed Feb 18 , 2026
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि अपराधियों को दी जाने वाली सजा का मकसद समाज में एक कड़ा संदेश देना है, जिसे महज आर्थिक मुआवजे से बदला नहीं जा सकता। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा कि सजा […]

You May Like